
जबलपुर। कटंगी थाना अंतर्गत रमखिरिया में एक नवविवाहिता को ससुराल पक्ष दहेज की डिमांड करने के साथ बच्चा न होने का ताना मारते थे जिससे तंग आकर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच पर पति, सास, ससुर के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण कर लिया हैं।
एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर ने बताया कि श्रीमति पूजा चौधरी 21 वर्ष निवासी रमखिरिया थाना कटंगी को घर पर सेल्फास की गोली का सेवन करने के कारण उपचार अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी दौरान उपचार के 22 अगस्त को शाम मौत हो गयी थी। दौरान मर्ग जांच मृतिका श्रीमति पूजा चौधरी के मायके एवं ससुराल पक्ष के कथन लेख किये गये, पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण अज्ञात जहर के सेवन करने से होना लेख है। मृतिका के मायके पक्ष के कथन लिये जिन्होंने बताया कि श्रीमति पूजा चोधरी के पति सूरज चौधरी, सास दुर्गा बाई चौधरी, ससुर भीकम चौधरी द्वारा दहेज की मंाग करना, पूजा चौधरी को बच्चे न होने का ताना देना, मारपीट करने के बाद जहर का सेवन से मौत हो गई। सम्पूर्ण जांच पर पति सूरज चौधरी, सास दुर्गा बाई, ससुर भीकम चौधरी केे खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
