भोपाल की ग्रैपलिंग टीम ने जीते 30 पदक 

भोपाल। राजधानी भोपाल की टीम ग्रैपलिंग ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में धुआंदार प्रदर्शन दिखते हुए 30 पदक जीतकर तीसरी चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इस प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर में एमेच्योर ग्रैपलिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश एवं इंदौर जिला ग्रैपलिंग एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से किया गया, जिसमे देश भर के 150 से ज्यादा खिलाडी हिस्सा लेने पहुंचे थे. भोपाल की टीम के खिलाडियों ने 8 स्वर्ण, 17 रजत, और 5 कस्य पदक हासिल किये इस प्रतियोगिता के समापन में मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष, एवं मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी और विक्रम पुरस्कार विजेता ओमप्रकाश खत्री उपास्थि रहे. जिसके साथ ही प्रतियोगिता का सञ्चालन अंतरराष्ट्रीय रेफरी संजय पवार, महासचिव, एमपी ग्रैपलिंग एसोसिएशन, और रेफरी कमिशन अध्यक्ष व मुख्य रेफरी महेश कुमार वर्मा के निर्देशन में किया गया। भोपाल टीम के कोच निखिल यादव ने टीम के प्रदर्शन पर प्रसन्नता और गौरव व्यक्त किया।

भोपाल के पदक विजेता खिलाड़ी

कन्या वर्ग

नेहा वार्ष्णेय (सीनियर, +20 वर्ष, 53 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक

दीपांजलि (अंडर17, 46 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक

बालक सब-जूनियर (अंडर13)

मौलिक अग्निहोत्री (34 किग्रा) – 2 रजत पदक

शमिक (55 किग्रा) – 1 स्वर्ण, 1 रजत पदक

जूनियर वर्ग (अंडर17)

दक्ष शर्मा (69 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक

अनन्या (50 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक

अंडर-20 (अंडर 20)

श्रेयांश (54 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक

अमन (54 किग्रा) – 1 रजत, 1 कांस्य पदक

तनिष्क (54 किग्रा) – 1 रजत, 1 कांस्य पदक

राघव (85 किग्रा) – 2 रजत पदक

सीनियर वर्ग (20+)

निखिल यादव (77 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक

कुषाग्र (71 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक

जोशुआ (62 किग्रा) – 2 स्वर्ण पदक

प्रांशु (62 किग्रा) – 1 रजत, 1 कांस्य पदक

यश (62 किग्रा) – 1 कांस्य पदक

Next Post

नेतन्याहू ने रद्द की अजरबैजान की प्रस्तावित यात्रा

Sun May 4 , 2025
यरूशलम, 04 मई (वार्ता) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अजरबैजान की अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। इजरायल के प्रधानमंत्री के कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। पीएमओ की ओर से जारी बयान में बताया गया कि श्री नेतन्याहू की पांच दिवसीय यात्रा बुधवार को शुरू होने वाली […]

You May Like