मुरैना, 02 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में आज सुबह के समय तेज हवाएं चलने के साथ ही आधा घंटे तक झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार तेज गर्मी ओर उमस झेल रहे लोगों को आज सुबह से ही आसमान में काले बादल दिखाई देने लगे थे और देखते देखते तेज हवाएं चलने लगीं। इस बीच दिमनी विधानसभा क्षेत्र के दिमनी, रानपुर, ऐसाह, अजनोदा, मिरघान ,सिहोनिया, लहर और माता बसैया आदि सहित दो दर्जन गांवों में झमाझम बारिश होने लगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
Next Post
संपत्ति विवाद के चलते भाई ने भाई की उंगली काटी
Fri May 2 , 2025
मुरैना, 02 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में संपत्ति संबंधी विवाद के चलते आज एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई की दांतों से उंगली काटकर अलग कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी ने अपने एक अन्य भाई को भी घायल कर दिया। […]

You May Like
-
3 weeks ago
जमीन बेचने के नाम पर 7.81 लाख की धोखाधड़ी
-
12 months ago
क्लीनिक के कम्पाउंडर पर युवती से छेड़छाड़ का मामला दर्ज
-
6 months ago
अक्षय हत्याकांड: तीनों आरोपियों को इंदौर ले गई पुलिस
