दर्जनों शासकीय स्कूलों में बिजली नहीं, ब्यावरा ब्लॉक की 26 शालाओं में बिजली कनेक्शन की कमी

ब्यावरा: आजादी के इतने सालों के बाद भी जिले की दर्जनों शासकीय शालाओं में बिजली नहीं आ सकी है, जिसके कारण अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. गर्मी में पंखे नहीं चलते, पेयजल संकट सहित अंधेरा रहने आदि समस्याओं से दो चार होना पड़ता है.गौरतलब है कि जिले में दर्जनों की संख्या में शासकीय स्कूल ऐसे है जिनमें बिजली कनेक्शन तक नहीं है. इनमेें अधिकांशत: प्राथमिक शालाएं शामिल है.

आज भी इन स्कूलों में बिजली आने का इंतजार है. अकेले ब्यावरा ब्लॉक में ही 26 शासकीय स्कूलों में बिजली नहीं होना सामने आया है. ब्यावरा ब्लॉक के प्रावि रुगनाथपुरा, मावि परसूलिया, मावि बाईहेड़ा, प्रावि भगवतीपुर, प्रावि बापचा, प्रावि पगारी, प्रावि खेरखेड़ी, प्रावि बाजपुरा, प्रावि कोदियापुरा, प्रावि बंजारापुरा (बेढ़ावे), प्रावि कुंदनपुर, प्रावि जैमलपुरा, प्रावि खजूरखाड़ी, प्रावि गुंजारी, प्रावि तवडिय़ा का पुरा, प्रावि चौंतरा, मावि कटारियाखेड़ी, प्रावि अमानपुरा, प्रावि हूड़ा, प्रावि धूपचिढ़ी, प्रावि बंजारापुरा शामिल है.
कई जगह शोपीस बने कम्प्यूटर
कई शालाएं जहां पर बिजली कनेक्शन नहीं है वहां पर विद्यार्थियों के कम्प्यूटर रखे हुए है किंतु बिना लाइट के कम्प्यूटर मानो शोपीस बनकर रखे हुए है. जबकि बैंक व अन्य संस्थाओं के द्वारा स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटर प्रदान किए गये है लेकिन लाईट कनेक्शन नहीं होने से कई स्कूल में इन कम्प्यूटर का लाभ नहीं मिल सका है.
मतदान केन्द्र बनने पर लग गई कई स्कूलों में लाईट
कई शासकीय स्कूल भवनों में मतदान केन्द्र स्थापित करने के चलते वहां समुचित व्यवस्था को देखते हुए प्राथमिकता के साथ लाईट लगवाई गई, ऐसे में अनेक शासकीय शालाओं में मतदान केन्द्र के चलते बिजली कनेक्शन होकर लाईट लग सकी. जबकि जिन शासकीय शालाओं में मतदान केन्द्र नहीं है वहां कई शालाओं में अभी लाईट आने का इंतजार है.
शालाओं की सूची वरिष्ठ कार्यालय को भेजी
जिन शासकीय शालाओं में बिजली कनेक्शन नहीं है ऐसी शालाओं की सूची तैयार कर वरिष्ठ कार्यालय को भेजी गई है. इस संबंध में जानकारी चाहने पर ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर जानकारी भेजी है. ब्यावरा ब्लॉक में ही करीब 26 शालाएं है, जहां पर बिजली कनेक्शन नहीं होना सामने आया है.

Next Post

औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य सेवको को लगी फटकार

Tue Dec 2 , 2025
सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल ने आज अपने चितरंगी भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संचालित ओपीडी का निरीक्षण कर साफ -सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुये साफ -सफाई व्यवस्था का प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय में […]

You May Like