रूस की स्टेट ड्यूमा ने यूक्रेन को परमाणु हथियार घटक आपूर्ति की कथित योजना पर यूरोप से अपील की

मॉस्को, 26 फरवरी (वार्ता) रूस की स्टेट ड्यूमा (संसद का निचला सदन) ने फ्रांस और ब्रिटेन की ओर से यूक्रेन को परमाणु हथियारों के घटक उपलब्ध कराने की कथित योजना की खबरों के बीच कई देशों की विधायिकाओं फ्रांस की नेशनल असेंबली, यूनाईटेड किंग्डम के हाउस ऑफ कॉमन्स, जर्मनी के बुंडेस्टाग, यूरोपीय संसद और संयुक्त राष्ट्र से इसे रोकने की अपील की है। मंगलवार को रूस की विदेशी खुफिया सेवा एसवीआर ने दावा किया था कि ब्रिटेन और फ्रांस यूक्रेन को

परमाणु हथियार स्थानांतरित करने की तैयारी कर रहे हैं। अपील में कहा गया है कि डूमा के सांसद पेरिस और लंदन की ऐसी मंशा को अंतरराष्ट्रीय कानून, विशेषकर ‘परमाणु हथियारों के अप्रसार पर संधि’ का खुला उल्लंघन मानते हैं। उनके अनुसार, ऐसा कदम दुनिया को परमाणु आपदा के कगार पर ला सकता है।

सांसदों ने चेतावनी दी कि फ्रांस और ब्रिटेन के नेतृत्व द्वारा ऐसी “अविवेकी योजनाओं” के क्रियान्वयन से वैश्विक स्तर पर गंभीर और त्रासद परिणामों के साथ संघर्ष और अधिक भड़क सकता है। यह जानकारी 25 फरवरी को डूमा की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के प्रमुख लियोनिद स्लट्स्की ने दी। उन्होंने कहा कि समिति ने एसवीआर की सूचना के आधार पर संबंधित यूरोपीय संस्थाओं और संयुक्त राष्ट्र को संबोधित मसौदा अपील तैयार कर विचारार्थ प्रस्तुत किया है।

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने यद वाशेम का दौरा किया, होलोकॉस्ट के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

Thu Feb 26 , 2026
यरूशलम, 26 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यरूशलम स्थित विश्व होलोकॉस्ट स्मृति केंद्र ‘यद वाशेम’ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने होलोकॉस्ट (नरसंहार) के पीड़ितों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शांति तथा मानवीय गरिमा के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानमंत्री मोदी की इस स्मारक की […]

You May Like