जैन पॉप कॉर्न फैक्ट्री ने तालाबंदी करते ही जमा किया संपत्तिकर

ग्वालियर। ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत गिरवाई एवी रोड स्थित जैन पॉप कॉर्न फैक्ट्री पर संपत्ति कर बकाया होने पर कार्रवाई की गई । मौके पर पहुंचे रजनीश गुप्ता उपायुक्त के नेतृत्व में शैलेन्द्र चौहान, इंदर सिंह कुशवाह, आर्यन गुप्ता, यतीश मौर्य सहायक टीसी एवं प्रशांत पाण्डेय,चंद्रकांत कुशवाह द्वारा कार्रवाई करते हुए मौके पर कारखाना को बंद कर फैक्ट्री को सील कर दिया। जिस पर संपत्ति स्वामी मनीष जैन द्वारा मौके पर संपत्ति कर चेक द्वारा जमा कराई गई एवं भवन स्वामी ने शेष राशि को शीघ्र जमा करने हेतु 10 दिवस का समय मांगा है।

Next Post

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

Thu Jan 29 , 2026
नई दिल्ली, 29 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग को लेकर चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग रखी है। कांग्रेस के महासचिव के.सी वेणुगोपाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को गुरुवार को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि कई राज्यों […]

You May Like