सांसद ने ली शपथ: जब तक सीधी में ट्रेन नही आयेगी, मैं माला नही पहनूंगा

सीधी। सांसद ने शपथ ली है जब तक सीधी में ट्रेन नही आयेगी, मैं माला नही पहनूंगा। सीधी के विकास की आशा ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना की रेल सीधी तक पहुंचने को लेकर लोकसभा क्षेत्र सीधी सांसद ने स्थानीय एक कार्यक्रम में यह शपथ ली।

पीएम श्री एक्सीलेंस कॉलेज सीधी में गत दिनों आयोजित विचार गोष्ठी में सीधी सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने कहा कि सीधी जिला मुख्यालय में जब तक रेल का ट्रायल नहीं हो जाता वे किसी भी कार्यक्रम में माला नहीं पहनेंगे। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान से डॉ.मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को भी यह बता दें कि किसी भी कार्यक्रम में उनको माला ना पहनाया जाय। सांसद डॉ.राजेश मिश्रा द्वारा स्थानीय कार्यक्रम में ली गई शपथ से यह स्पष्ट हो गया है कि सीधी में रेल लाने को लेकर वे कितने संजीदा है।

डॉ.राजेश मिश्रा रेलवे के चल रहे कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण भी करते हैं जिससे कार्य की गति बनी रहे। वे अपनी तरफ से पूर्ण प्रयास में हैं कि गर्मी के दिनों तक जिला मुख्यालय सीधी में रेल का ट्रायल हो जाय। रेलवे द्वारा वर्तमान में रामपुर नैकिन एवं चुरहट के बीच ट्रैक बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जनवरी माह के अंत तक में रेलवे स्टेशन चुरहट तक रेल का ट्रायल हो सकता है। इसके बाद चुरहट से सीधी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू होगा।

सीधीवासियों का दशकों का पूरा होगा रेल का सपना

ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना से सीधीवासियों का दशकों पुराना रेल का सपना पूरा होगा। सीधी जिले में रेलवे के चल रहे कार्यों की प्रगति को देखकर लोगों का विश्वास है कि नये वर्ष 2026 में उनका रेल का सपना पूरा हो जायेगा। सीधीवासियों की जनभावनाओं को लेकर ही लोकसभा सीधी सांसद डॉ.राजेश मिश्रा द्वारा यह शपथ ली गई है कि जब तक सीधी में रेल का ट्रायल पूर्ण नहीं हो जाता वह माला नहीं पहनेंगे। सांसद के इस शपथ के बाद अब लोगों को उम्मीदें हैं कि सीधी में जल्द रेल आयेगी और उनका सपना पूरा होगा।

इनका कहना है

सीधी में जब तक ट्रेन नहीं आ जाती, तब तक वह किसी भी कार्यक्रम में माला नहीं पहनेंगे। माला ना पहनने की शपथ वह आज ले रहे हैं और सीधी में ट्रेन आने के बाद ही वह माला पहनेंगे।

डॉ.राजेश मिश्रा, लोकसभा सांसद सीधी

Next Post

ईडी ने भारतमाला योजना के तहत जमीन अधिग्रहण मामले में दस ठिकानों पर तलाशी ली

Wed Dec 31 , 2025
नयी दिल्ली 31 दिसंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के रायपुर और महासमुंद में भारतमाला योजना के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम राजमार्ग परियोजना के लिए ज़मीन अधिग्रहण के बदले गैर-कानूनी मुआवज़ा लेने के मामले में दस ठिकानों पर तलाशी ली। ईडी के रायपुर क्षेत्रीय […]

You May Like