
दमोह.जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने शुक्रवार दोपहर पत्नी के मायके से ना आने के चलते ससुराल में खुद पर चाकू से हमला कर लिया.जिसे ससुराल वाले गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. युवक के पेट में गहरा घाव है जिसका डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है. घायल युवक की पहचान सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत आने वाले गुंजोरा गांव निवासी पूरन पटेल के रूप में हुई है. घायल युवक ने बताया कि उसकी ससुराल पथरिया थाना के किन्दहो गांव में है.उसकी पत्नी अपने मायके में रुकी हुई थी वह शुक्रवार दोपहर उसे लेने के लिए ससुराल आया था.पत्नी ने आने से इनकार कर दिया,जिससे गुस्से में आकर उसने वही रखी सब्जी काटने वाली चाकू अपने पेट में मार ली. इसके बाद उसके ससुराल वाले उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.युवक ने बताया कि वह चाहता है कि उसकी पत्नी मेरे साथ मेरे घर चले
पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.
