जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत गोपालपुर नर्मदा नदी में गुरूवार दोपहर मिली दो लाशों की पहचान हो गई। मृतकों में महाराष्ट्र की बालिका, जबलपुर का युवक निकला हैं। इस मामले में जब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो यह बात सामने आई कि मृतिका का औरंगाबाद से किडनैप किया गया था। जिसके अपहरण की रिपोर्ट औरंगाबाद में दर्ज है और मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। शुक्रवार को बालिका के परिजन और महाराष्ट्र पुलिस जबलपुर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद औरंगाबाद पुलिस शव को अपने साथ लेकर चली गई। वहीं अब प्रेमी जोड़े की मौत पर सुसाइड एंगल पर जांच पड़ताल तेज कर दी गई है।
क्या है मामला
विदित हो कि गोपालपुर नितिन शर्मा के फार्म हाउस के पीछे नर्मदा नदी में गुरूवार को दो शव मिले थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। इसके साथ ही दोनों की शिनाख्तगी के प्रयास शुरू किए गए तो मृतकों की शिनाख्त ईशांत स्टीफन फेरियर 19 वर्ष निवासी जमुनिया सिंह का बाड़ा गुरूद्वारा के पीछे गोरखपुर एवं 17 वर्षिय किशोरी की शिनाख्तगी महाराष्ट्र औरंगाबाद के रुप में हुई है। जबकि युवक की बाइक तिलवारा घाट से बरामद हुई थी।
आठ अगस्त को नाबालिग हुई थी गायब
पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र औरंगाबाद निवासी नाबालिग आठ अगस्त को घर से गायब हुई थी, पहले तो परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा जिसके बाद उन्होंने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सोशल मीडिया से दोस्ती, प्रेम, दहशत में सुसाइड
थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि युवक और किशेारी की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती प्रेेम प्रसंग मेंं तब्दील हो गई थी। नाबालिक लडक़ी और युवक के बीच प्रेम प्रसंग इतना बढ़ा कि वह शादी करना चाहते थे लेकिन लडक़ी के परिजन राजी नहीं थे। जिसके चलते नाबालिक लडक़ी शहर आ गई थी। लडक़ी की परिजनों से बातचीत हो रही थी। दोनों महाराष्ट्र जाने के लिए तैयार थे लेकिन लडक़ी डर के कारण वापिस नहीं जाना चाहती थी दहशत में दोनों ने आत्महत्या की है।
