जबलपुर:संजीवनी नगर पुलिस ने गुजराती कॉलोनी में अवैध गैस रिफलिंग सेंटर के अडड़े पर दबिश देते हुए एक गैंस एजेंसी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया। मौके से सात गैस सिलेंडर समेत उपकरण जब्त किए गए ।टीआई बी. डी. द्विवेदी ने बताया कि गुजराती कॉलोनी में चन्द्रप्रकाश साहू के मकान के बाहर आगंन में गैस रिफलिंग का कारोबार चल रहा था ।
पुलिस ने घेराबंदी करते हुए घरेलू गैस सेलेण्डर से अन्य गैस सेलेण्डर में व्यावसायिक उपयोग कर गैस रिफिलिंग का कार्य करते अमन साहू 21 वर्ष निवासी गुजराती कॉलोनी को दबोचा। जिसने पूछताछ में बताया कि वे दीप गैस ऐजेन्सी में काम करता है। मामा चन्द्र प्रकाश साहू के घर गुजराती कालोनी में गैस रिफलिंग करता है। आरोपी द्वारा गैस एजेंसी से घरेलू गैस सेलेण्डर व कर्मिशियल गैस सेलेण्डर को लाकर अवैध रूप से पेट्रोलियम गैस को सिलेंडरों से अन्य सिलेंडरों में गैस रिफलिंग कर अनाधिकृत रुप से गैस विक्रय किया जा रहा था ।
