सीएम डॉ यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और अटूट विश्वास और भारतीय संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है। राज्य सरकार ने बहनों की सुरक्षा और आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए लाड़ली बहना सहित अनेक योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण, सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ा है।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने रक्षाबंधन पर भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान और महिला सशक्तिकरण का संकल्प लेने का आहवान किया है।

Next Post

उप-राष्ट्रपति दौरा: ओणम शोभायात्रा के लिए केरल की राजधानी में यातायात प्रतिबंध

Fri Aug 28 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 28 अगस्त (वार्ता) उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के केरल दौरे और ओणम पर्यटन सप्ताह के समापन पर निकलने वाली भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा को देखते हुए केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 30 एवं 31 अगस्त को कड़े यातायात प्रतिबंध लागू किए गए हैं। उप राष्ट्रपति 30 अगस्त को शोभायात्रा को […]

You May Like