सारनी। सूने आवास के पीछे से भारी भरकम चोरी का सामान बरामद हुआ है। वार्ड क्रमांक 3 के ओल्ड एफ सेक्टर से यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोहल्ले के खंडहरनुमा आवास के पीछे से भारी-भरकम चोरी का सामान जिसमें एक विक्ट्री पोडियम और बास्केटबॉल हूप शामिल है—बरामद किया गया है। यह सामान पिछले एक सप्ताह से खुले में पड़ा था, जिसकी निगरानी 4–5 संदिग्ध व्यक्ति दिन-रात करते रहे थे।स्थानीय निवासियों ने बताया कि संदिग्ध युवक देर रात 2 बजे तक स्टेज के पास आग तापते मिले, लेकिन पुलिस गश्त उन्हें पकड़ने या रोकने में नाकाम रही। इतनी भारी लोहे की संरचनाओं को वाहन के बिना ले जाना संभव नहीं, बावजूद इसके किसी संदिग्ध वाहन पर पुलिस की नजर नहीं पड़ी।
मोहल्ले के सतर्क युवाओं ने जब खंडहर के पीछे की जांच की, तो सामान पाया और तुरंत थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों सामान जब्त कर लिए और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इनका कहना है कि
शहर में लगातार गश्त हो रही है रहवासियों की सूचना के आधार पर सामान को जप्त कर लिया गया है। व शहर में चौकसी और बढ़ा दी गई है।
सारनी थाना एस आई नितिन उईके
