पंचवटी घाट पर मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया श्रमदान

सतना। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने सोमवार को चित्रकूट प्रवास के दौरान पवित्र पंचवटी घाट पर माँ मंदाकिनी नदी के स्वच्छता अभियान में भाग लेकर श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं घाट परिसर में सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मंत्री श्री परमार ने कहा कि चित्रकूट धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। यहाँ बहने वाली माँ मंदाकिनी नदी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए इसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी से सफल होने वाला जन आंदोलन है। स्वच्छता अभियान के दौरान मंत्री श्री परमार ने घाट परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर घाट की सफाई की और लोगों से अपील की कि वे नदी में कचरा न डालें तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। सभी ने मिलकर माँ मंदाकिनी की स्वच्छता के लिए श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

600 मीटर फोरलेन के लिए 27 मकान पर कार्रवाई

Mon Mar 9 , 2026
रतलाम। शहर में लक्कड़पीठा रोड से पुराने बाजना बस स्टैंड तक प्रस्तावित फोरलेन सडक़ के निर्माण को लेकर नगर निगम ने सोमवार को सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की। निगम का अमला पुलिस बल, जेसीबी और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचा और सडक़ चौड़ीकरण में […]

You May Like