ट्रैफिक प्रहरी अभियानः मिल रहा अच्छा जनसमर्थन, 3557 नागरिक जुड़े

इंदौर: यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चल रहे ट्रैफिक प्रहरी अभियान से अब तक 3557 नागरिक जुड़ चुके हैं. मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ने बेहतर कार्य करने वाले प्रहरियों को सम्मानित किया.शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य आम नागरिकों की सहभागिता बढ़ाना और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाना है.

मंगलवार 28 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में रीना पुरोहित, डॉ. समीर खान, पीयूष लोदवाल और अशफाक अली को यातायात व्यवस्था में सराहनीय योगदान के लिए शील्ड, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया. पुलिस के अनुसार, अभियान से जुड़े नागरिक अपनी सुविधानुसार शहर के विभिन्न चौराहों पर पहुंचकर यातायात प्रबंधन में सहयोग कर रहे हैं. इससे न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हो रहा है, बल्कि आम लोगों में नियमों के पालन को लेकर जागरूकता भी बढ़ रही है.

इस दौरान पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील की है. इसके लिए क्यूआर कोड स्कैन कर गूगल फॉर्म भरकर इच्छुक लोग अपने समय और स्थान के अनुसार ट्रैफिक प्रहरी के रूप में सेवाएं दे सकते हैं. पुलिस का कहना है कि इस पहल से शहर में यातायात व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकेगा और सड़क सुरक्षा को लेकर जनभागीदारी बढ़ेगी.

Next Post

पुलिस जनसुनवाईः 85 शिकायतें आईं, पुलिस कमिश्नर ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश

Wed Apr 29 , 2026
इंदौर: प्रति मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 28 अप्रैल को 85 शिकायतें सामने आईं. पुलिस कमिश्नर ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए.मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर हर मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जा रही है. जिसके तहत 28 अप्रैल […]

You May Like