संभल हिंसा का आरोपी गिरफ्तार

संभल, (वार्ता) उत्तर प्रदेश के संभल में बीती 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी पर गोली चलाने और पुलिसकर्मी से कारतूस लूटने के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने तमंचे व लूट के कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने रविवार को बताया कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी पर गोली चलाने और पुलिसकर्मी से कारतूस लूटने के आरोपी थाना संभल के अंतर्गत के मोहल्ला नाला के निवासी सलीम को मुखबिर की सूचना पर भूरे की ज्यारत के पास से रविवार को गिरफ्तार किया है। सलीम के पास से पुलिस ने हिंसा के दौरान आरक्षी राजपाल से लूटे गए पांच कारतूस एवं एक तमंचा व नाल में फंसा एक खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

उन्होने बताया कि सलीम ने भीड़ में से इसी तमंचे से पुलिस क्षेत्राधिकारी पर फायर किया था तथा उसी दिन सलीम ने पुलिसकर्मी से कारतूस लूटे थे। वारदात के बाद सलीम दिल्ली चला गया था। सलीम का अपराधिक इतिहास है और सलीम पर गैंगस्टर एक्ट सहित आठ मुकदमे दर्ज हैं। 24 नवंबर को हुई हिंसा में पांच लोगों की मृत्यु हो गई थी तथा कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

Next Post

जिम्बाब्वे को जीत के लिए 73 रन, अफगानिस्तान को दो विकेट की दरकार

Mon Jan 6 , 2025
बुलावायो (वार्ता) रााशिद खान (छह विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने रविवार को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने के समय जिम्बाब्वे के दूसरी पारी में 205 के स्कोर पर आठ विकेट झटकर मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। जीत के लिए […]

You May Like