पुलिस जनसुनवाई में 109 शिकायतें आईं, कार्रवाई के निर्देश

इंदौर: साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की शिकायतों पर गंभीरता से सुनवाई की. पुलिस कमिश्नर ने 109 आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए.जनसुनवाई में सबसे अधिक मामले पारिवारिक विवादों के सामने आए. बेटा बहू द्वारा परेशान करने, पति पत्नी के बीच प्रताड़ना और आपसी मतभेद के प्रकरण ज्यादा रहे. इसके अलावा पैसों के लेन-देन, आवेदकों के नाम से झूठा लोन निकालने, सैलरी नहीं मिलने, प्लॉट-मकान और जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी, फाइनेंशियल फ्रॉड, महिला अपराध और पुलिस स्तर पर सुनवाई नहीं होने की शिकायतें भी बड़ी संख्या में पहुंचीं.

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना. कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर कार्रवाई शुरू कराई गई, जबकि अन्य प्रकरणों में संबंधित थाना और अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए. दूरभाष के माध्यम से भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
आमजन को शीघ्र न्याय और राहत दिलाना प्राथमिकताः सीपी
जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं विस्तार से सुनकर कई मामलों में तत्काल कार्रवाई प्रारंभ कराई. इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सीपी ने कहा कि आमजन को शीघ्र न्याय और राहत दिलाना प्राथमिकता है. साथ ही, पुलिस द्वारा संचालित मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से पारिवारिक और आपसी विवादों में काउंसलिंग कर शांतिपूर्ण समाधान के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, ताकि मामलों का सौहार्दपूर्ण और निराकरण सुनिश्चित हो सके

Next Post

फीफा विश्वकप: हालैंड ने दागे दो गोल, नॉर्वे ने इराक पर 4-1 से जीत दर्ज की

Wed Jun 17 , 2026
बोस्टन, 17 जून (वार्ता) एर्लिंग हालैंड दो गोलों की बदौलत नॉर्वे ने फीफा विश्वकप 2026 ग्रुप मुकाबले में इराक पर 4-1 से शानदार जीत दर्ज की। जिलेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गये मुकाबले में शुरुआती दबाव के बाद, एर्लिंग हालैंड ने डेविड वोल्फ के शानदार लो क्रॉस पर स्लाइड […]

You May Like