कैलारस शक्कर कारखाने की जमीन नीलामी का विरोध, किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता 800 ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंचे

मुरैना: मुरैना में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता 800 ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर सड़क पर उतरे। इनके द्वारा कैलारस शक्कर कारखाने की जमीन नीलामी का विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस ने यहां जेल भरो आंदोलन की घोषणा की है। पुलिस ने विधायक पंकज उपाध्याय समेत 20 से 25 लोगों को हिरासत में ले लिया है।जानकारी के अनुसार कैलारस का शक्कर कारखाना बीते 13 साल से बंद था। सरकार द्वारा इस कारखाने की भूमि की नीलामी की जा रही है।

कैलारस के तहसील कार्यालय में नीलामी प्रक्रिया चल रही है लेकिन युवा और किसान इसका विरोध कर रहे हैं। पुलिस – प्रशासन द्वारा तहसील कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।पुलिस ने ट्रैक्टर – ट्रॉली को रोक कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया है। इस प्रदर्शन में जौरा विधायक पंकज उपाध्याय समेत उप नेताप्रतिपक्ष हेमंत कटारे और अन्य लोग मौजूद थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि शक्कर कारखाने को पुनः चलाया जाए। कर्मचारियों एवं किसानों का बकाया भुगतान किया जाए। कारखाने की संपति बेची नहीं जाए। कारखाने को चलाने के लिए सरकार सहायता करे।

Next Post

शहीद हेमू कालानी की पुण्यतिथि पर किया नमन

Wed Jan 22 , 2025
ग्वालियर: आज ग्वालियर दक्षिण विधानसभा स्थित महाराज बाड़े पर माधव सेजवानी सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री, मध्य प्रदेश शासन नारायण सिंह कुशवाह द्वारा वीर शहीद हेमू कालानी की पुण्यतिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। Facebook Share on […]

You May Like