स्कूल में पांचवी और आठवीं बोर्ड के बच्चों को दिए गलत पेपर, भविष्य को लेकर चिंता में पड़े बच्चे व परिजन

ग्वालियर: शहर के एक निजी स्कूल में पांचवी और आठवीं बोर्ड कक्षा के छात्रों और उनके पालकों ने हंगामा कर दिया. आरोप है कि, इन बच्चों को बिना बताए गलत सिलेब्स के एग्जाम दिला दिए. जिससे स्कूल के करीब 150 बच्चों की परीक्षा खराब हो गई और साल बर्बाद होने की स्थिति बन गई है. हालांकि इस मामले पर जब स्कूल की प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल से बात करने का प्रयास किया तो वे जवाब नहीं दे सकीं.

ग्वालियर के वायुनगर स्थित स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के आठवीं और पांचवीं क्लास की बोर्ड परीक्षा का सेंटर पास के ही एक निजी स्कूल में था. आरोप है कि, छात्र जब दोपहर में अंग्रेजी की परीक्षा देने पहुंचे तो समय शुरू होने पर उन्हें अंग्रेजी का प्रश्न पत्र बांटा गया, जो कि एमपी बोर्ड के इंग्लिश मीडियम का सामान्य प्रश्न पत्र था. जब बच्चों ने परीक्षा शुरू की तो आंसर शीट लिखने के कुछ समय बाद ही उनसे एमपी बोर्ड का अंग्रेजी विषय का सामान्य प्रश्न पत्र वापस ले लिया गया और एनसीईआरटी सिलेबस का अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र थमा दिया गया. ये पूरा प्रश्न पत्र बच्चों के पढ़े सिलेबस से अलग था.
अचानक ऐसा होते देख बच्चे परेशान हो गए और तुरंत एग्जाम कंट्रोलर को इस बारे में बताया. बच्चों का आरोप है कि, उन्हें साल भर स्कूल में एमपी बोर्ड का सामान्य सिलेबस पढ़ाया गया था. लेकिन अचानक एनसीईआरटी सिलेबस का पेपर दे दिया गया, जिसमें उन्हें कुछ भी नहीं आता था. जब इसकी शिकायत की तो पता चला कि स्कूल प्रिंसिपल ने ही ऐसा करने को बोला है क्योंकि एग्जाम फॉर्म भरते समय स्कूल प्रबंधन ने बोर्ड में इंग्लिश मीडियम के साथ एनसीईआरटी सिलेबस का फॉर्म भरवाया दिया था वह भी बच्चों को बिना बताए. जबकि उन्हें पढ़ाई एमपी बोर्ड के सामान्य सिलेबस के हिसाब से ही करायी गई थी. लेकिन हंगामे के कुछ देर बात ही जब परीक्षा में महज 15 मिनट बचे तभी एक बार फिर उन्हें एमपी बोर्ड का सामान्य पेपर थमा दिया गया. ऐसे में बच्चे अपनी परीक्षा दे ही नहीं पाए कॉपी में कुछ नहीं लिख पाए.

Next Post

भारत-ब्राजील संबंधों में नयी ऊर्जा, पांच वर्षों में 20 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य

Sat Feb 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला दा सिल्वा के साथ उनकी बातचीत से दोनों देशों की रणनीति साझेदारी में नयी ऊर्जा आयी है और दोनों पक्षों ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर (करीब […]

You May Like