सीधी: गणेश साहू जिलाध्यक्ष श्री गणेश जन कल्याण समिति सीधी द्वारा बताया गया कि गुरुवार 17 सितम्बर को आयोजित किए जा रहे भव्य एवं दिव्य रूप से भगवान विश्वकर्मा पूजन समारोह सुबह 9 से 12 बजे तक सुनियोजित है ।उसके उपरांत जिला मुख्यालय में विशाल रथयात्रा निकली जाएगी। जिसको लेकर अनुविभागीय दंडाधिकारी गोपद बनास द्वारा अनुमति प्रदान की गई है। प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति के अनुसार रथयात्रा 17 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निकाली जाएगी। रथयात्रा अमरप्रेम पैलेस डैनिहा सीधी से प्रारंभ होकर सम्राट चौराहा, कोतवाली रोड, अमहा चौराहा, लालता चौराहा एवं अस्पताल चौराहा होते हुए पुनः अमरप्रेम पैलेस डैनिहा में समाप्त होगी।
पूजा अर्चना कार्यक्रम में अधिक से अधिक भक्तजनों को शामिल होने की अपील जिलाध्यक्ष गणेश साहू, रमेश साहू कोटहा, रामप्रसाद साहू, महेश साहू, दिलीप साहू, संतोष साहू, दिनेश साहू, राकेश साहू, संगम साहू, चित्रभान साहू, नीलेश गोस्वामी, रामलखन विश्वकर्मा, अमर, छोटू साहू, अंजनी साहू, राजभान साहू, पंकज जायसवाल, कमलेश साहू, पूरन रजक, समयराज साकेत, मनीष गोस्वामी, शिवकुमार वर्मा, राबेन्द्र कुशवाहा, अशोक साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारियों द्वारा की गई है।
