आज से नर्मदा जयंती महोत्सव शुरू होगा मुख्य दिवस 4 फरवरी को

तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में मां नर्मदा जी का जन्म उत्सव सप्ताह आज से शुरू होगा 6 दिवसीय सप्ताह रहेगा

क्योंकि छट और सप्तमी एक साथ आ गई है

जय मां नर्मदा युवा संगठन के वरिष्ठ अशोक उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष भी सभी घाटों पर नर्मदा जयंती महोत्सव ओंकारेश्वर में धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा माघ सुदी एकम से सप्तमी तक यह आयोजन किया जाता है

आज गुरुवार से नर्मदा जन्मोत्सवशुरू होगा

घाटों को विद्युत सज्जा से सजाया गया है मंच बनाए गए हैं प्रतिदिन सायंकाल भक्तगण मां नर्मदा की पूजन आरती करेंगे और दीपदान करेंगे हलवा प्रसाद का वितरण होगा

4 फरवरी को माघ शुक्ल सप्तमी है इस दिन माता जी का अवतरण दिवस है मध्यान 12:00 बजे नर्मदा जी के जन्म की पूजा होगी और सायंकाल काकड़ आरती होगी और सवा लाख दीपदान होंगे नर्मदा जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी जगह-जगह कन्या भंडारे होंगे और जेपी चोक पर रात्रि में भजन संध्या और आतिशबाजी भी होगी ओंकारेश्वर में ब्रह्मपुरी घाट केवल राम घाट कोटि-तीर्थ घाट चक्र तीर्थ घाट नागर घाट अभय घाट संगम घाट पर नर्मदा जी की पूजन होगी ओमकार घाट बर्फानी घाट के साथ ही खेड़ी घाट पर भी नर्मदा जी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

Next Post

ख्वाजा और स्मिथ के शतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई मैच पर मजबूत पकड़

Wed Jan 29 , 2025
गाले (श्रीलंका) 29 जनवरी (वार्ता) उस्मान ख्वाजा (नाबाद 145) और स्टीव स्मिथ (नाबाद 104) की शतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को दो विकेट पर 330 रनों बना कर मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली हैं। आज यहां टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने […]

You May Like