ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा फरवरी में भारत यात्रा पर आयेंगे

नयी दिल्ली 15 अक्टूबर (वार्ता) ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा फरवरी में भारत यात्रा पर आयेंगे।

भारत यात्रा पर आये ब्राजील के उप राष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन ने बुधवार को यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति लूला की ओर से भाईचारे का संदेश लेकर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गत जुलाई की ब्राज़ील यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय ब्राजील में श्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया था। उन्होंने कहा कि अगले साल की शुरुआत यानी फरवरी में राष्ट्रपति लूला भारत की यात्रा पर आएंगे।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के बीच विश्वास और साझेदारी के दीर्घकालिक संबंध है और दोनों देश इसे और मज़बूत करना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री मोदी ने श्री लूला को भारत आने का निमंत्रण दिया था।

Next Post

गरबा महोत्सव: देर रात तक भक्ति और उल्लास के साथ गरबा गीत में थिरके कदम

Wed Oct 15 , 2025
सीधी।जिले में भक्ति और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला। स्टार डांस ग्रुप द्वारा आयोजित आदिशक्ति गरबा महोत्सव रविवार को अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं और गरबा प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। मां दुर्गा की आराधना में डूबे प्रतिभागी देर रात 1 बजे तक […]

You May Like