आज हालत बदल गए, कार्यकर्ता ही हमको नहीं पहचानते

इंदौर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अजयसिंह ने आज गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में सिंह ने कांग्रेस सरकार की जनहित की योजनाओं को बताया और कहा कि कांग्रेस के काम की तुलना में भाजपा कहीं भी नहीं है. फिर बोले आज हालत बदल गए है, आज कार्यकर्ता ही हमको नहीं पहचानते हैं.पूर्व मंत्री और 7 बार के कांग्रेस विधायक अजय सिंह आज दो दिन के इंदौर प्रवास पर आए. आज गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया कि देश में गरीबों को आवास के पट्टे इंदिरा गांधी ने दिए थे और उनको नियमित पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुनसिंह ने किया था.

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से नेता और मंत्रियों का सीधा और परिवार का नाता था. आज कार्यकर्ता ही नहीं पहचानते हैं. उन्होंने एक कार्यकर्ता से पूछा कि तो उसने बताया सीधी से हूं. उन्होंने कहा कि यह मेरे क्षेत्र से है और मुझे नहीं पहचानता है. सिंह पूछा मैं मंत्री था मालूम है? उसने मना कर दिया है नहीं मालूम. सिंह ने भाजपा को उद्योगपतियों और पूंजीपतियों की पार्टी कहते हुए तंज कसा कि आज प्रदेश और देश के हालत गंभीर है. स्थिति बहुत खराब है और आने वाले समय चिंताजनक स्थिति बनेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोहराया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार फिर बनेगी और आपका पूरा ध्यान रखा जाएगा.

युवाओं को अब आगे आना जरूरी है. मेरी उम्र 72 साल की हो गई है और चुनाव तक 74-75 हो जाएगी. कांग्रेस में गद्दारों की कोई जगह नहीं है. वक्त आने पर गद्दारों को भी सबक सिखाया जाएगा. बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, प्रवक्ता राजेश चौकसे, पार्षद राजू भदौरिया, सोनीला मिमरोट भाटिया, यशस्वी पटेल, प्रवेश यादव , अभिषेक शर्मा बिट्टू, दिनेश मल्हार, जय हार्डिया, पूर्व युवक कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. संचालन शैलेश गर्ग ने किया. आभार पार्षद कुणाल सोलंकी ने माना.

सिंधिया वापस आए तो कांग्रेस छोड़ दूंगाः अजयसिंह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री और 7 बार के विधायक अजायसिंह ने कहा कि यदि सिंधिया वापस कांग्रेस में लिए गए, तो मैं कांग्रेस छोड़ दूंगा. सिंह ने यह बात वरिष्ठ शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रवेश यादव द्वारा पूछने पर कि गद्दारों के विषय में आपका क्या कहना है, यदि वे कांग्रेस मैं वापसी करते है. इस पर अजयसिंह ने कहा कि गद्दारों की कांग्रेस में कोई जगह नहीं है. सिंधिया को वापस कांग्रेस में लाया गया तो मैं कांग्रेस पार्टी छोड़ दूंगा. इसके बाद अजयसिंह ने यह भी कहा कि किसी का क्षेत्रीय जनाधार और जनता के बीच चेहरा अपील करता है तो उसका स्वागत भी कांग्रेस में करेंगे

Next Post

विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ का जंगी प्रदर्शन

Thu May 21 , 2026
इंदौर:पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंधन के कथित पेंशनर्स विरोधी रवैये और लंबित मांगों के विरोध में बुधवार को विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन जीपीएच परिसर, पोलोग्राउंड स्थित पश्चिमी क्षेत्र विद्युत कंपनी मुख्यालय के मुख्य द्वार पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक […]

You May Like