विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ का जंगी प्रदर्शन

इंदौर:पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंधन के कथित पेंशनर्स विरोधी रवैये और लंबित मांगों के विरोध में बुधवार को विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन जीपीएच परिसर, पोलोग्राउंड स्थित पश्चिमी क्षेत्र विद्युत कंपनी मुख्यालय के मुख्य द्वार पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया.

धरने में प्रदेशभर की 45 शाखाओं से आए बड़ी संख्या में पेंशनर्स, पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए. भीषण गर्मी के बावजूद वृद्ध पेंशनर्स ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई. संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि संगठन द्वारा कई बार मुख्यमंत्री मोहन यादव, ऊर्जा मंत्री और ऊर्जा सचिव को पत्र लिखकर पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण तथा ठोस निर्णय की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कई महत्वपूर्ण मांगें लंबित हैं.

इसी के विरोध में यह आंदोलन आयोजित किया गया. प्रदर्शन के दौरान पेंशनर्स ने कंपनी प्रबंधन पर उपेक्षापूर्ण और हिटलरशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया तथा चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से आरडी मिश्रा, शिव बहादुर सिंह ठाकुर, केके पुरोहित, आशुतोष अवस्थी, भीम सेन सिंह, एस. एन. पटेल, आर. बी. बैस, बी. एल. पटेल, दिनेश डाले एवं विजय कुमार राठौर उपस्थित रहे.

Next Post

ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्टों की हड़ताल

Thu May 21 , 2026
इंदौर: इंदौर अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री, बिना प्रिस्कि्रप्शन दवाओं की होम डिलीवरी और भारी छूट के जरिए दवा कारोबार में बढ़ते अनियंत्रण के विरोध में मंगलवार को इंदौर सहित देशभर के केमिस्टों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की.इस दौरान अधिकांश दवा दुकानें बंद रहीं और संबंधित प्रशासन को ज्ञापन सौंपा […]

You May Like