भोपाल में महावीर जयंती के अवकाश में बदलाव, अब कल 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

भोपाल: जिला प्रशासन ने महावीर जयंती के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया है। जारी आदेश के अनुसार, अब 31 मार्च मंगलवार के स्थान पर 30 मार्च सोमवार को संपूर्ण भोपाल जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

पूर्व में कैलेंडर वर्ष 2026 की अवकाश सूची में 31 मार्च को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश निर्धारित था, जिसे अब परिवर्तित कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च 2026 को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुले रहेंगे और नियमित कार्य जारी रहेगा।

Next Post

नगर पालिका परिषदों में एल्डरमैन नियुक्ति के आदेश जारी, कार्यकाल परिषद अवधि तक रहेगा

Sun Mar 29 , 2026
भोपाल। राज्य सरकार ने नगर पालिका परिषदों में एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नियुक्त किए गए एल्डरमैन का कार्यकाल संबंधित नगर पालिका परिषद के वर्तमान कार्यकाल तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावा, […]

You May Like