इंदौर: हथियारों के खिलाफ पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों तलवार और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
पुलिस के अनुसार विजयनगर थाना क्षेत्र में मैरियट होटल के सामने सर्विस रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने मयंक चौहान (25) निवासी दूरसंचार कॉलोनी को संदिग्ध हालत में पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके पास से तलवार बरामद हुई.
वहीं खजराना थाना पुलिस ने एमआर 10 स्टार चौराहे के पास ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए फरदीन सैलानी खान (23) निवासी तंजीम नगर को पकड़ा. तलाशी में उसके कमर के पीछे छिपाकर रखा लोहे का चाकू मिला. दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Next Post
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
Sun Apr 5 , 2026
इंदौर: क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 24.08 ग्राम एमडी ड्रग्स जिसकी कीमत करीब 2.40 लाख रुपए है, बरामद की. साथ ही एक कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने […]

You May Like
-
4 months ago
डबरा के युवक की नरवर में संदिग्ध मौत
-
6 months ago
केएसएच इंटरनेशनल आईपीओ 16 दिसंबर को खुलेगा
-
3 months ago
छतरपुर की तीन महिला सरपंच दिल्ली में होंगी सम्मानित