क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 24.08 ग्राम एमडी ड्रग्स जिसकी कीमत करीब 2.40 लाख रुपए है, बरामद की. साथ ही एक कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि यह कार्रवाई मंगल परिसर गार्डन के पीछे कनकेश्वरी खाली मैदान क्षेत्र में की गई. टीम को एक सफेद वरना कार संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी. जांच करने पर कार में एक महिला सहित चार लोग बैठे मिले.

पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तलाशी ली गई, जिसमें कार के सीलिंग बॉक्स से एमडी ड्रग्स बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपियों में रिजवान खोकर, फैजान मंसूरी, समीर लकारा तीनों निवासी रतलाम जबकि काजल उपाध्याय जो कि इंदौर की रहने वाली शामिल हैं. आरोपियों के कब्जे से जब्त सामग्री की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है. पूछताछ में आरोपियों ने सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में नशे के आदी लोगों को महंगे दाम पर बेचने की बात कबूली है. आरोपी रिजवान पर पहले भी रतलाम में मारपीट का केस दर्ज है, जबकि काजल उपाध्याय इवेंट ऑर्गेनाइजेशन का काम करती है. मामले में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

सिम कार्ड के पैसे को लेकर दुकानदार-ग्राहक में विवाद

Sun Apr 5 , 2026
सिंगरौली:देवसर क्षेत्र में सिम कार्ड बिक्री को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे फुटपाथ पर सिम कार्ड बेचने का कार्य कर रहे एक दुकानदार का ग्राहक से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली […]

You May Like