सीधी: आचार्य बालकृष्ण का जन्मोत्सव मंगलवार को जिला मुख्यालय में जड़ी-बूटी दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में औषधीय पौधों के संरक्षण, आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण एवं वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक श्रीमती रीती पाठक उपस्थित रहीं। प्रमोद कुमार मिश्र अधिवक्ता जिला अध्यक्ष स्वदेशी जागरण मंच एवं अधिवक्ता आशुतोष गुप्ता अध्यक्ष भारत स्वाभिमान न्यास सीधी समग्र रूप से बताया कि योग गुरू एवं योग साधकों ने मंगलवार की सुबह जिला मुख्यालय में आचार्य बालकृष्ण का जन्मोत्सव जड़ी-बूटी दिवस के रूप में आयोजित कर आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार तथा पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश दिया।
उक्त कार्यक्रम मेंं आयोजन समिति द्वारा सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिंह द्वारा सम्मान किया साथ ही सीधी जिले में योग को हर घर में पहुॅचाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य कारने वाले डॉ. हरिविलास गुप्ता, दिलीप त्रिपाठी, प्रद्युम्न गायत्री मंदिर, आस्था मिश्रा, राजेश सिंह, यज्ञप्रकाश तिवारी को मुख्य अतिथि एवं सीधी योग परिवार द्वारा शाल श्रीफल वा स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन अधिवक्ता बीके शुक्ला योग गुरू के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि रीती पाठक ने अपने उदबोधन में कहा कि स्वदेशी उत्पाद और योग को अपने जीवन में शामिल करना शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और देश की आर्थिक मजबूती के लिए बहुत जरूरी है। इससे हम स्वस्थ रहते हैं और स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने ने कहा कि रोज सुबह कम से कम 30 मिनट योग और प्राणायाम करें। योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। योगासन और ध्यान से तनाव कम होता है और मन शांत रहता है। स्वदेशी उत्पादों को अपनाना दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं जैसे साबुन, तेल, कपड़े और खाद्य सामग्री स्थानीय व देश में बनी खरीदें। स्वदेशी अपनाने से देश का पैसा देश में रहता है और रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। श्रीमती रीती पाठक ने आचार्य बालकृष्ण के आयुर्वेद एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए लोगों से अधिक से अधिक औषधीय पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, आयुर्वेद प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने जड़ी.बूटियों के महत्व को अपनाने तथा स्वस्थ एवं पर्यावरण.अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ये रहें मौजूद
पतंजलि योग समिति के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरोज शर्मा, इंजी.अशोक मिश्रा सह संयोजक स्वदेशी जागरण मंच, श्रीमती आराधना सिंह, आस्था मिश्रा महिला प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच, श्रीमती निशा मिश्रा एडवोकेट, श्रीमती जगदंबा सोनी अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, पंकज पाण्डेय, पुष्पराज सिंह, श्रीमती उर्मिला सिंह, शुभी तिवारी, दिलीप त्रिपाठी, सुखेन्द्र सिंह, हीरा सिंह चंदेल, सी बी सिंह चंदेल, रामसजीवन जायसवाल, शत्रुध्न गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय गणमान्यजन मौजूद रहें
