सिंगरौली:देवसर क्षेत्र में सिम कार्ड बिक्री को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे फुटपाथ पर सिम कार्ड बेचने का कार्य कर रहे एक दुकानदार का ग्राहक से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।
देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दुकानदार आपे से बाहर हो गया और ग्राहक को लेकर तीखी नोकझोंक होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को बिगड़ता देख तुरंत बीच-बचाव किया।
स्थानीय लोगों की सूझबूझ और मौके पर मीडिया का कैमरा पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ और बड़ा विवाद टल गया। हालांकि दुकानदार द्वारा गुस्से में “छोड़ूंगा नहीं” जैसे शब्द भी कहे जाने की बात सामने आई है, जिससे माहौल कुछ समय के लिए गर्म हो गया था।
