दमोह: दमोह-कटनी रेल मार्ग पर करैया हजारी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जानकारी मिलते ही 112 डायल, आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच में मृतक की पहचान करैया हजारी निवासी मुकेश पिता भारत अहिरवार, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई।
आरपीएफ थाना प्रभारी हरीश कुमार सारस्वत और जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि जीआरपी और आरपीएफ द्वारा अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले की जांच जारी है।
