भारत, अफगानिस्तान के बीच व्यापार सुगमता, निवेश पर चर्चा ; दोनों पक्ष वाणिज्यिक संबंध मजबूत करने की पहल करेंगे

नयी दिल्ली, 2 सितम्बर (वार्ता) भारत और अफगानिस्तान व्यापार और आर्थिक सहयोग पर ताजा बातचीत में विभिन्न क्षेत्रों में संस्थागत सहयोग को मजबूत करने और चिन्हित क्षेत्रों में आगे की कार्यवाही करने पर सहमत हुए हैं। इन चिह्नित क्षेतों में सीमा शुल्क और डेटा-साझाकरण सहयोग को बढ़ाना, फार्मास्यूटिकल्स और कृषि में नियामक सहयोग, व्यापार संपर्क में सुधार और निवेश तथा व्यापार-से-व्यापार जुड़ाव को बढ़ावा देना शामिल है। व्यापार, वाणिज्य और निवेश पर भारत-अफगानिस्तान संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की बैठक मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इस बैठक में भारत और अफगानिस्तान के अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें वाणिज्य, उद्योग, सीमा शुल्क, नियामक प्राधिकरणों और राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधि शामिल थे।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक दोनों पक्ष संस्थागत सहयोग को मजबूत करने और चिन्हित क्षेत्रों में आगे की कार्यवाही करने पर सहमत हुए। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग से संबंधित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की और व्यापार को पहले से अधिक सुविधाजनक बनाने तथा दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। इस चर्चा में व्यापार सुगमता और सीमा शुल्क सहयोग, अफगान व्यापारियों के लिए वीजा सुगमता, बैंकिंग एवं वित्तीय सहयोग, दवा एवं कृषि व्यापार, ऊर्जा सहयोग, निवेश एवं व्यापार संवर्धन, टैरिफ रियायतें, कार्गो कनेक्टिविटी और बंदरगाह से संबंधित मुद्दे शामिल थे। दोनों पक्षों ने भारत-अफगानिस्तान व्यापार, वाणिज्य और निवेश संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और प्रमुख मुद्दों पर निरंतर संवाद बनाए रखने पर सहमति जताई है।

.....

Next Post

SCO समिट में पीएम मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, बिना नाम लिए पाकिस्तान को घेरा 

Wed Sep 2 , 2026
बिश्केक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26वें शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुँचे । मंगलवार को सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख एक बार फिर स्पष्ट किया और SCO के सभी सदस्य […]

You May Like