सीहोर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आवासीय खेल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा शामिल हुए और योग किया. इस दौरान कोलकाता से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है और योग निरोगी काया का आधार है. योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है. नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ एवं सुदृढ़ रहता है, बल्कि मानसिक तनाव भी दूर होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है. योग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है.
राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है. उन्होंने सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने भी संबोधित किया.
कार्यक्रम में कलेक्टर बालागुरू के, एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, डीएफओ श्रीमती अर्चना पटेल, एसडीएम तन्मय वर्मा, नपा सीएमओ सुधीर सिंह, तहसीलदार अमित सिंह, जिला आयूष अधिकारी नरेन्द्र लोधी, डीईओ सावन पाटीदार, बीईओ दीपा कीर, प्राचार्य आलोक शर्मा, बीआरसीसी अशोक वर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी अताउल्लाह खान, जिला योग प्रभारी मनोज कुमार व्यास, अंकुर शर्मा, अंशुल शर्मा, आशीष शर्मा, पवन गोस्वामी, संजय सक्सेना एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे.
