दो बड़े धार्मिक आयोजन, सिद्ध चक्र महामंडल विधान शुरू और पंचकल्याणक महोत्सव के लिए पात्र चयन

भोपाल। शहर में जैन समाज के धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत एक ओर श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का शुभारंभ ध्वजारोहण और कलश यात्रा के साथ हुआ, वहीं दूसरी ओर आगामी पंचकल्याणक महा महोत्सव के लिए पात्रों का चयन भी धार्मिक वातावरण में संपन्न किया गया।

वर्धमान नगर दाता कॉलोनी स्थित श्री महावीर जैन मंदिर में गाजे-बाजे के साथ घट कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं धर्म ध्वजा लेकर और सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ शामिल हुईं। अनुष्ठान के पुण्यार्जक मालती स्मृति शेष अनोखी लाल जैन कठनेरा परिवार रहे। सौधर्म इंद्र सविता नवीन दिगंबर दीक्षा चंदना ने प्रमुख धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराईं। आठ दिवसीय विधान का समापन 28 जून को होगा।

इधर अशोका गार्डन स्थित श्री पार्श्वनाथ जिनालय में मुनि श्री 108 संभव सागर ससंघ के सानिध्य में पंचकल्याणक महा महोत्सव के लिए पात्र चयन हुआ। यह आयोजन 25 से 30 जून तक जवाहर चौक स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में होगा। इसमें सौधर्म इंद्र, माता-पिता, ध्वजारोहणकर्ता और कुबेर इंद्र सहित विभिन्न पात्रों का चयन किया गया। कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट, महिला मंडल, नवयुवक मंडल और समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

Next Post

MP में ट्रांसफर-पोस्टिंग योग्यता नहीं, बोली के आधार पर तय हो रही: पटवारी

Mon Jun 22 , 2026
भोपाल। प्रदेश में कथित “ट्रांसफर इंडस्ट्री” को लेकर राजनीतिक विवाद और गहरा गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक खुले पत्र में प्रशासनिक व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि स्थानांतरण अब योग्यता और प्रशासनिक आवश्यकता के बजाय आर्थिक लेन-देन से प्रभावित […]

You May Like