एक्सप्रेस वे पर मिला जंगली सुअर का बच्चा, उपचार के बाद भेजा गया मुकुंदपुर जू सेंटर

सतना : दिल्ली से सतना की ओर लौट रहे सज्जन को बुदेलखण्ड एक्सप्रेस वे पर एक जंगली सुअर का बच्चा असमान्य स्थिति में मिला. जिसके चलते सुअर के बच्चे को सतना स्थित पशु चिकित्सालय ले आया गया. जहां पर उपचार के बाद उसे मुकुंदपुर जू सेंटर भेज दिया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना के रहने वाले राजेश टी अपने वाहन से दिल्ली से सतना की ओर लौट रहे थे.

इस दौरान बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे से गुजरने के दौरान उन्हें एक जंगली सुअर का बच्चा असमान्य स्थिति में बैठा नजर आया. राजेश समझ चुके थे कि यदि जंगली सुअर के बच्चे को यदि उन्होंने एक्सप्रेस वे पर छोड़ दिया तो वह किसी दुर्घटना का शिकार हो जाएगा. जिसके चलते उन्होंने हिम्मत जुटाकर जंगली सुअर के बच्चे को अपने वाहन में बैठा लिया. सतना पहुंचते ही वे जंगीली सुअर के बच्चे को पशु चिकित्सालय ले गए.

जहां पर उसका उपचार करने के बाद मामले की सूचना डीएफओ सतना मयंक चांदीवाल को दे दी गई. डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने जंगली सुअर के बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया. जिसके बाद मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी के पशु चिकित्सक  डॉ. नितिन गुप्ता से संपर्क कर जू सेंटर भेज दिया गया. वन अमले के अनुसार जंगली सुअर का बच्चे की उम्र महज 15 दिन की बताई गई

Next Post

फ्रांस सरकार गिरी, विश्वास मत हासिल नहीं कर सके प्रधानमंत्री बायरू

Tue Sep 9 , 2025
पेरिस, 09 सितंबर (वार्ता) फ्रांस में प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू की सरकार का सोमवार को पतन हो गया। श्री बायरू के खिलाफ कुल 364 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 194 ने उनके पक्ष में मतदान किया। यह मतदान 44 अरब यूरो (51 अरब डॉलर) की एक बचत योजना को पारित कराने […]

You May Like