इंदौर:बाणगंगा थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में चार बच्चों को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. जिसमें 17 वर्षीय रितिक सिंह को नारायण बैकरी के पास, 15 वर्षीय शिवानी को नंदबाग रोड, 14 वर्षीय पूजा को ग्राम भांग्या और 12 वर्षीय शिवा गडारी को शिव नगर बाणगंगा से अपहृत किया.
सभी मामलों में माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस बच्चों की खोज और आरोपी की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है.
