ऊर्जा मंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज सोमवार सुबह उपनगर ग्वालियर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। ऊर्जा मंत्री ने बहोड़ापुर स्थित वार्ड-1 के बालाजी मंदिर गरगज कॉलोनी में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इसके बाद वार्ड-1 गरगज कॉलोनी में ही सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर गरगज कॉलोनी के प्रबुद्धजनों से गरगज वाटिका में संवाद किया।

इस दौरान सम्बन्धित अनुविभागीय दण्डाधिकारी, अपर आयुक्त नगर निगम, अधीक्षण अभियंता मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ग्वालियर शहर, कार्यपालन अभियंता, नगर निगम के क्षेत्रीय अधिकारी तथा क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

कुत्तों की बढ़ती आबादी, दे रही टेंशन

Mon Sep 22 , 2025
गंजबासौदा: नगर में पालतू कुत्ते तरह-तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं, उनकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है बीमार घायल तथा अन्य रोगों से जूझ रहे कुत्तों का इलाज पशु चिकित्सालय के डॉक्टर करते नहीं है जहां देखो गली मोहल्ले में घायल कुत्ते घूमते रहते हैं. पागल कुत्तों […]

You May Like