काकागंज जैन मंदिर में श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक एवं रक्षाबंधन पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया

सागर:श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र, काकागंज में श्री 1008 श्रेयांसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व एवं रक्षाबंधन पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा के पश्चात विधि-विधानपूर्वक भगवान की पूजन-अर्चना की गई। पूजा के उपरांत भगवान के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया गया।

इस अवसर पर प्रथम शांतिधारा का पुण्यार्जन डॉ. सुनील कुमार एवं राजेश कुमार जैन, एडिना परिवार द्वारा किया गया। द्वितीय शांतिधारा रोहित जैन, रामपुरा तथा तृतीय शांतिधारा प्रियेश जैन, CA द्वारा की गई। मोक्ष कल्याणक पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रेयांसनाथ के निर्वाण की स्मृति में पूजा-अर्चना एवं निर्वाण लाडू अर्पित कर पुण्यार्जन किया। वहीं रक्षाबंधन पर्व के धार्मिक महत्व को भी श्रद्धा के साथ मनाया गया।

Next Post

राखी सिर्फ त्योहार नहीं… बहनों की वो यादें, जो आज भी दिल छू जाती हैं

Fri Aug 28 , 2026
भोपाल:राखी… सिर्फ कलाई पर बंधा एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की वो याद है, जो हर साल पुरानी तस्वीरों और किस्सों को फिर से ताजा कर देती है। कभी भाई की शरारत, कभी बहन की नोकझोंक… और कभी ऐसा पल, जिसे याद करते ही चेहरे पर मुस्कान आ […]

You May Like

मनोरंजन