फरार युवक आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ा


इंदौर: हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में नामजद और घटना के बाद से लगातार ठिकाने बदलकर भाग रहा आरोपी हीरानगर पुलिस की पकड़ में आ गया. पुलिस पिछले कई महीनों से उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.हीरानगर थाना प्रभारी को भी लंबित मामलों में फरार आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए गए थे. कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए थाना स्टाफ ने हत्या के प्रयास के मामले में काफी समय से पुलिस से बचता फिर रहा संजू उर्फ संजू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया.

थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि आरोपी 23 वर्षीय संजू पिता बलवीर चौधरी, निवासी ग्राम पन्नापुरा, तहसील लहार, जिला भिंड, हाल गौरीनगर खातीपुरा इंदौर, पर कई धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज है. घटना के बाद से वह लगातार लोकेशन बदलते हुए फरारी काट रहा था, जिससे पुलिस को उसे ट्रेस करने में समय लगा. हीरानगर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की. प्रारंभिक पूछताछ में उसने फरारी के दौरान बदले गए ठिकानों और इस अवधि में मदद करने वालों के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है. पुलिस अब उसके सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है

Next Post

साहू समाज की तिरुपति बालाजी धर्मयात्रा

Sat Nov 22 , 2025
भोपाल। साहू समाज भोपाल द्वारा आयोजित तिरुपति बालाजी की चार दिवसीय भव्य धर्मयात्रा 124 श्रद्धालुओं के साथ हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न हुई। समाज में धार्मिक जागरूकता और एकजुटता का यह अनुपम उदाहरण रहा। यात्रा के संस्थापक संजय साहू बालाजी मार्बल और अनीता साहू ने बताया कि उनका परिवार वर्ष 2001 से निरंतर […]

You May Like