पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करने वाला हत्यारा गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले रहली थाना अंतर्गत बलेह पुलिस चौकी क्षेत्र मे स्थित ग्राम बोमा खजूरा मे पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल ग्राम बोमा खजूरा में आरोपी मोहन गौड़ ने अपनी पत्नी देवकी की सोते समय कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना की रिपोर्ट मृतका के परिजन बलराम गौड़ द्वारा दर्ज कराई गई थी। आरोपी आदतन शराबी था और अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए अक्सर विवाद करता था। जघन्य कृत्य को अंजाम देने के बाद आरोपी घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था।

​घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रहली सुनील शर्मा ने ने अपनी टीम के साथ मिलकर सटीक मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ पुलिस का एक ऐसा अभेद्य जाल बिछाया कि आरोपी का बच निकलना नामुमकिन हो गया। घने जंगलों में चली घंटों की ‘सर्चिंग’ और पुलिस की आक्रामक घेराबंदी के दबाव में आकर अंततः आरोपी को ग्राम विजयपुरा के पास से दबोच लिया गया।पूछताछ में आरोपी मोहन पिता भूपत गौड़ (31 वर्ष) ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चरित्र शंका के चलते उसने हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

Next Post

विकसित समाज वही, जहां देश के विकास में हो दिव्यांगजनों की बराबर भागीदारी: सीएम डॉ यादव

Sat Apr 25 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि दिव्यांगता का अर्थ दुर्बलता कतई नहीं है। शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं, इच्छाशक्ति से आती है। परमेश्वर ने दिव्यांगजनों को विशेष गुण देकर औरों से सशक्त बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक सच्चा विकसित समाज वही है, जहां […]

You May Like