परीक्षा हाल में भंडारा कराने का विरोध

सीहोर। पीजी कॉलेज में प्राचार्य कक्ष से डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हटाने और परीक्षा हॉल का एबीवीपी के कार्यक्रम के लिए उपयोग किए जाने के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया. ्र

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हरिओम सिसोदिया ने आरोप लगाया कि प्राचार्य रोहिताश्व शर्मा द्वारा प्राचार्य कक्ष से बाबा साहेब की तस्वीर हटाई गई है. उन्होंने प्राचार्य पर एबीवीपी के इशारे पर काम करने और कॉलेज में राजनीतिक माहौल बनाने का भी आरोप लगाया. छात्र नेता यश यादव ने कहा कि कॉलेज के परीक्षा हॉल को किसी संगठन के निजी कार्यक्रम के लिए उपलब्ध कराना नियमों के विपरीत है. उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के नाम पर बनी सेंट्रल लाइब्रेरी को परीक्षा कक्ष में परिवर्तित किया जा रहा है. उप्रदर्शन में एनएसयूआई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ग्यासी यादव, विष्णु मालवीय, रुद्र वर्मा, अभिषेक मालवीय, नेन्सी, नितिन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

 

Next Post

फरार कांग्रेस नेता शर्मा पर इनाम घोषित

Thu Sep 24 , 2026
सीहोर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन संबंध बनाने और उसे धमकी देने के मामले में कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल के भाई अर्जुन शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. फरार होने के कारण अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. […]

You May Like