मोबाइल अपडेट करने के दौरान खाते से 1.48 लाख की ठगी

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में मोबाइल अपडेट के दौरान एक व्यक्ति के खाते से 1 लाख 48 हजार 700 रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. अज्ञात आरोपी ने यूपीआई के जरिए कई ट्रांजेक्शन कर रकम निकाल ली.फरियादी जितेंद्र त्रिपाठी निवासी सिंगापुर टाउनशिप फेज-2 ने पुलिस को बताया कि 24 मई की शाम करीब 5:20 बजे उनका मोबाइल ऑटोमैटिक अपडेट में चला गया.

करीब 6 बजे मोबाइल चालू हुआ तो उसमें सारा डेटा गायब था और फोन पूरी तरह नए मोबाइल की तरह रीसेट हो गया था. इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने उनके जी पे यूपीआई अकाउंट का दुरुपयोग करते हुए कई ट्रांजेक्शन कर लिए. आरोपी ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1,48,700 रुपए खाते से निकाल लिए. घटना का पता चलने पर फरियादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है.

Next Post

जल संरक्षण में योगदान भावी पीढ़ी का जीवन बचाने का प्रयास है: कमिश्नर

Wed May 27 , 2026
रीवा: कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि सभी अधिकारी जल गंगा संवर्धन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं. जल संरक्षण में योगदान भावी पीढ़ी के जीवन बचाने का प्रयास है. धरती की कोख में पानी और धरती पर हरियाली रहने पर ही जीवों और […]

You May Like