कलेक्टर ने की पेयजल व्यवस्था की व्यापक समीक्षा

सीधी :गर्मी के मौसम में पेयजल संकट की संभावनाओं को देखते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिले की पेयजल व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले की प्रत्येक बसाहट में शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को पेयजल के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ गंभीरता से कार्य करें। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जल स्तर पर सतत निगरानी रखी जाए और जहां जल स्रोत कमजोर पड़ रहे हों, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में पेयजल व्यवस्था प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिशन के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए तथा गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने पेयजल स्रोतों की स्वच्छता और गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कुओं, हैंडपंपों, पानी की टंकियों एवं अन्य पेयजल स्रोतों के नियमित शुद्धिकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना केवल सुविधा नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। हैंडपंपों के आसपास अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक पेयजल स्रोतों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए और यह किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संसाधनों पर अवैध कब्जे के कारण आमजन को असुविधा नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए और जहां आवश्यक हो, तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ सुश्री प्रिया पाठक सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

टेलर के टक्कर से सर्वे कार्य में लगे इंजीनियर की मौत

Sun May 24 , 2026
सिंगरौली : सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे 39 सड़क के सर्वे कार्य में लगे एक इंजीनियर को बेकाबू कोल टेलर के चालक ने टक्कर मार दिया, जहां इंजीनियर की घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन सीधी-सिंगरौली एनएच 39 मार्ग का इंजीनियर भानुप्रताप सिंह पिता शेर सिंह उम्र 25 वर्ष […]

You May Like