अमेरिका आयात शुल्क के माध्यम से इयू को ब्लैकमेल कर रहा है: यूरोपीय संघ

ब्रुसेल्स, 27 नवंबर (वार्ता) यूरोपीय संघ की कार्यकारी उपाध्यक्ष टेरेसा रिबेरा ने अमेरिका पर आयात शुल्क का उपयोग करके यूरोपीय संघ (ईयू) को अपने डिजिटल नियमों को नरम करने के लिए ‘ब्लैकमेल’ करने का आरोप लगाया है।

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हावर्ड ल्यूटनिक ने कहा था कि यदि यूरोपीय संघ तकनीकी कंपनियों के लिए अपने नियमों पर समझौता करता है, तो अमेरिका संभावित रूप से अपने स्टील और एल्युमीनियम आयात शुल्क पर समझौता कर सकता है।

सुश्री रिबेरा ने बुधवार को पॉलिटिको पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में श्री ल्यूटनिक के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा, “यह ब्लैकमेल है… यह उनका इरादा होने का मतलब यह नहीं है कि हम इस तरह के ब्लैकमेल को स्वीकार करते हैं।”

सुश्री रिबेरा के अनुसार, यूरोपीय संघ का डिजिटल विनियमन संप्रभु है और इसका किसी विदेशी राज्य के साथ व्यापार वार्ताओं से कोई संबंध नहीं होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि ईयू का डिजिटल बाजार अधिनियम (डीएमए) नवंबर 2022 में पारित हुआ और दो मई 2023 से लागू है। इस अधिनियम के अनुसार, कई प्रमुख अमेरिकी ऑनलाइन कंपनियां सीधे यूरोपीय आयोग के निरीक्षण में आ जाती है।

नियमों का पालन न करने पर कंपनियों पर उनके वैश्विक वार्षिक कारोबार के 10 प्रतिशत तक का जुर्माना लगाया जा सकता है और बार-बार उल्लंघन करने पर यह 20 प्रतिशत तक हो सकता है।

 

Next Post

मध्यप्रदेश : रायसेन में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

Fri Nov 28 , 2025
भोपाल, रायसेन, 28 नवंबर (वार्ता) पिछले लगभग एक सप्ताह से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और उससे सटे रायसेन जिले में लगातार पुलिस को चकमा दे रहा गौहरगंज दुष्कर्म का आरोपी सलमान खान आखिरकार वारदात के एक हफ्ते बाद राजधानी भोपाल की पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी गुरुवार देर रात […]

You May Like