महिला परिवार सहित पेट्रोल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची कर्ज विवाद में न्याय की गुहार

विदिशा ।कृष्णा धाम कॉलोनी निवासी गीता अहिरवार सोमवार को अपने परिवार के साथ एक लीटर पेट्रोल लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी सितारा बैंक से 6 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसमें 2,68,000 रुपये सब्सिडी थी। उनके अनुसार वे 3,60,000 रुपये जमा कर चुकी हैं, लेकिन बैंक की ओर से अब 5 लाख रुपये की मांग की जा रही है।

गीता अहिरवार ने कहा कि वे एसडीएम, कलेक्टर और स्थानीय विधायक से कई बार गुहार लगा चुकी हैं, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर वे आत्महत्या की मंशा से कलेक्ट्रेट पहुँचीं।

सूचना मिलने पर तहसीलदार एसडीएम पहुंचे और फोन पर बैंक कर्मचारियों से चर्चा की। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन देते हुए संबंधित पक्षों को अगले दिन मिलने के लिए बुलाया है।

 

Next Post

विद्यालय के सामने अराजकता, छुट्टी के बाद छात्र पर नाबालिगों का हमला

Wed Dec 31 , 2025
सतना/मैहर:शहर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती एक गंभीर घटना सामने आई है। नेहरू सेंट्ररी (सेंचुरी) स्कूल के सामने विद्यालय की छुट्टी के बाद घर जा रहे एक छात्र पर दर्जनों लड़कों ने अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने छात्र के साथ जमकर मारपीट की, जिससे क्षेत्र […]

You May Like