मुंबई, 31 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार प्रभास की आने वाली फिल्म द राजासाब से अभिनेत्री रिद्धि कुमार का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। राजासाब के मेकर्स ने फिल्म द राजासाब से रिद्धि कुमार के किरदार अनिता का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में रिद्धि कुमार एक आत्मविश्वासी, सहज और खुशमिजाज लड़की के रूप में नजर आती है, जो अपनी मौजूदगी से फिल्म में नई ऊर्जा भरती दिखाई देती है।कहा जा रहा है कि इस फिल्म में रिद्धि कुमार, प्रभास के लव इंटरेस्ट में से एक होंगी। मारुति के निर्देशन में बनी और पीपल मीडिया फैक्टरी द्वारा निर्मित द राजासाब 09 जनवरी 2026 को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Next Post
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से नयनतारा का पहला लुक रिलीज
Wed Dec 31 , 2025
मुंबई, 31 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक, ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से अभिनेत्री नयनतारा का पहला लुक रिलीज हो गया है। फिल्म टॉक्सिक, ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से नयनतारा का गंगा वाला जबरदस्त पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है।गंगा के […]

You May Like
-
7 months ago
नागौद बाजार में भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित
-
9 months ago
दतिया में युवक की गोली मारकर हत्या
