
रीवा। चोरहटा थाना अन्तर्गत बनकुइया बाईपास में शाम सवा 4 बजे बारात लेकर शहडोल जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें दर्जन भर से अधिक बाराती घायल हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. हालाकि किसी की हालत गंभीर नही है. बारातियो के मुताबिक चालक नशे में था और एक वाहन के आने पर बस को साइड में उतारा, जिसके बाद बस पलट गई और चालक कूद कर फरार हो गया.
चोरहटा थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि रामपुर धवैया से कृष्णा ट्रेवल्स की बस बारात लेकर शहडोल जा रही थी. पटेल परिवार की बारात थी जो बाईपास होते हुए शहडोल जा रही थी. घायलो को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है. आधा दर्जन लोगो को चोटे आई है, लेकिन कोई भी बाराती गंभीर रूप से घायल नही है.
