​छतरपुर में आक्रोश: टौरिया की घटना के विरोध में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

छतरपुर। टौरिया मोहल्ले में हुई हिंसक घटना के विरोध में शनिवार को हिंदू संगठनों के आह्वान पर छतरपुर शहर पूरी तरह बंद रहा। सुबह से ही प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के शटर नहीं खुले। व्यापारिक संगठनों और स्थानीय व्यापारियों ने भी बंद को समर्थन देते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, जिससे शहर के अधिकांश हिस्सों में सन्नाटा दिखाई दिया।

घटना को लेकर हिंदू संगठनों का आक्रोश लगातार बना हुआ है। संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, शीघ्र गिरफ्तारी और उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए जाते, तब तक आंदोलन विभिन्न रूपों में जारी रहेगा।

बंद के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस महकमा पूरे दिन सतर्क रहा। शहर के संवेदनशील इलाकों, टौरिया मोहल्ले और कोतवाली क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने लगातार गश्त कर हालात का जायजा लिया। पुलिस की निगरानी और प्रशासनिक तैयारियों के बीच पूरे दिन स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

Next Post

सीएम डॉ यादव कल रविवार को सागर जिले के केसली से करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित

Sat Jun 13 , 2026
सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जून को सागर जिले के केसली विकासखंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 37 वीं किश्त लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगें। इसमें एक करोड़ 25 लाख बहनों के खातों में 1835 करोड़ रूपये अंतरित किये जायेंगे। साथ ही […]

You May Like