धान मंडी के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने छोटा बागडदा रोड, धान मंडी के पास कार्रवाई करते हुए 11.75 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को पकड़ा है. क्राईम ब्रांच की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है.गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय विनोद जाधव निवासी सरकारी स्कूल के पीछे, देवधरम, गांधी नगर के रूप में हुई है. शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

जिसके तहत क्राइम ब्रांच टीम को छोटा बागडदा रोड क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली. टीम ने मौके पर एक युवक को संदिग्ध हालत में देखा, जो पुलिस को देखकर घबरा गया. घेराबंदी कर पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम विनोद जाधव बताया. आरोपी ने कबूला कि वह खुद नशे का आदी है और लत पूरी करने के लिए सस्ते में ब्राउन शुगर खरीदकर महंगे दामों पर नशे के आदी लोगों को बेचता है. उसके कब्जे से 11.75 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की ज रही है.

Next Post

बसेड़ी समिति में मूंग-उड़द की फर्जी खरीदी, जांच में सुस्ती

Thu Aug 14 , 2025
जबलपुर: भेड़ाघाट के पास बसेड़ी समिति के एम वेयरहाउस में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की मूंग व उड़द की फर्जी खरीदी का मामला उजागर हुआ है। सूत्रों के अनुसार कुछ अधिकारी जांच में समय निकालकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि पूर्व की जांचों में भी […]

You May Like

मनोरंजन