बसेड़ी समिति में मूंग-उड़द की फर्जी खरीदी, जांच में सुस्ती

जबलपुर: भेड़ाघाट के पास बसेड़ी समिति के एम वेयरहाउस में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की मूंग व उड़द की फर्जी खरीदी का मामला उजागर हुआ है। सूत्रों के अनुसार कुछ अधिकारी जांच में समय निकालकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि पूर्व की जांचों में भी उन्होंने क्लीन चिट दी थी।

कलेक्टर के निर्देश पर 7 सदस्यीय जांच दल गठित किया गया, लेकिन 8 दिन बीतने के बाद भी जांच ढंग से शुरू नहीं हो पाई है। गुरुवार को कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे, पर सभी सदस्य मौजूद नहीं थे। यह केंद्र खरीदी शुरू होने से ही विवादों में रहा है, पहले भी यहां मिलावट व मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।

Next Post

वेदांती महाराज 16 अगस्त को मुरैना आएंगे

Thu Aug 14 , 2025
मुरैना: सदगुरूदेव श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी सिया वल्लभ दास वेदांती महाराज 16 अगस्त को महाकौशल एक्सप्रेस से मुरैना आएंगे। सदगुरूदेव संत निवास पर विश्राम करेंगे। भक्त दर्शनार्थ सुबह 10 बजे से संपर्क कर सकते हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन