एरोड्रम क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच तनाव

इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित हम्माल कॉलोनी, छोटा बागड़दा में देर रात एक पुराने विवाद में समझौते से इनकार करना एक पक्ष को भारी पड़ गया. गुस्साए आरोपियों ने फरियादी और उसके साथियों पर पथराव कर दिया और जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया. फरियादी दीपक सोनी निवासी अर्चना नगर ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी रोहित शिंदे ने पुराने विवाद को खत्म करने के लिए समझौते की बात कहकर बुलाया था.

दीपक अपने भाई रितिक सोनी और दोस्तों मयंक उपाध्याय, चेतन जाधव, दीपू यादव, अंशु यादव के साथ मौके पर पहुँचा. फरियादी का आरोप है कि मौके पर रोहित शिंदे के साथ सत्यम मराठा, संजय शिंदे, चिंटू बाकड़े, ओमी मराठा, गोलू शिंदे, लक्की मराठा, राज चौहान, विराज रांगौर समेत अन्य लोग पहले से मौजूद थे. जैसे ही दीपक ने समझौते से इनकार किया, आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर सभी ने मिलकर पथराव कर दिया और कहा कि अगर राजीनामा नहीं किया तो जान से खत्म कर देंगे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और बलवा की धाराओं में प्रकरण किया है.

Next Post

खून में लथपथ युवक की थाने में नहीं सुनी गई तो कंट्रोल रूम पर किया हंगामा

Sat Apr 12 , 2025
इंदौर: शहर के रीगल चौराहे स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक खून से लथपथ युवक वहाँ पहुंचकर हंगामा करने लगा. युवक की पहचान संजय के रूप में हुई है, जो नशे की हालत में था और उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान थे. […]

You May Like