व्यंकट 1 में मार्गदर्शक कार्यक्रम आयोजित

सतना: शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकट क्रमांक–1, सतना में कॉलेज चलो अभियान 2026–27 के अंतर्गत एक मार्गदर्शक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में रसायन विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. मनीष प्रताप सिंह तथा जंतु विज्ञान के सहायक प्राध्यापक हर्षित कुमार सोनी ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को शासकीय कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया, नवीन क्रेडिट स्कीम, विषय चयन तथा केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा प्रदत्त विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. मनीष प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों से संवादात्मक शैली में रसायन विज्ञान की बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने पाठ्यक्रम की समझ, उत्तर लेखन की रणनीति, समय प्रबंधन और अवधारणात्मक स्पष्टता पर विशेष बल देते हुए विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाया। वहीं हर्षित कुमार सोनी ने उच्च शिक्षा में उपलब्ध अवसरों, पाठ्यक्रमों की उपयोगिता और करियर संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को विद्यालय के प्राचार्य कमलेश सिंह बघेल ने भी संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक रहने, योजनाबद्ध ढंग से लक्ष्य निर्धारण करने तथा शासन की सुविधाओं का समुचित लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामानुज पाठक द्वारा किया गया। आयोजन में कक्षा 12वीं के समस्त संकायों के छात्र–छात्राओं की सक्रिय उपस्थिति रही। इस अवसर पर जय राजानी, कपिल सिंह, सुरेंद्र यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Next Post

नशे में धुत्त शिक्षक का वीडियो वायरल, 10 महीने पहले इसी कारण से हुए थे निलंबित

Mon Dec 15 , 2025
सतना : नशे की हालत में महिला और अतिथि शिक्षकों के साथ गाली-गलौच करने के मामले में 10 महीने पहले निलंबित हुए शिक्षक कुछ समय बाद बहाल तो हो गए थे. लेकिन शराब के नशे में धुत्त होकर गाली-गलौच करने का वीडियो वाइरल होने पर उनकी कार्यशैली एक बार फिर […]

You May Like